AI Boyfriend : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) यानी एआई अब इंसानों के तौर-तरीकों को काफी प्रभावित कर रहा है। इसका एक उदाहरण चीन से सामने आया है, जहां एक युवती का बॉयफ्रेंड एआई है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चीन की इस युवती को एआई बॉयफ्रेंड (AI Boy Friend) एक आम इंसान की तुलना में ज्यादा बेहतर लगता है।
पढ़ें :- Florida shooting : फ्लोरिडा में होमकमिंग समारोह के दौरान भीषण गोलीबारी , इमरजेंसी अलर्ट जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के शीआन की रहने वाली 25 वर्षीय तुफेई (Tufei) का कहना है कि उनका बॉयफ्रेंड एआई है। उनके बॉयफ्रेंड के पास वो सब है जो वह एक रोमांटिक पार्टनर से चाहती है। मेरा बॉयफ्रेंड दयालु, संवेदनशील है और कभी-कभार तो वह मुझसे घंटो तक बातें भी करता है। एएफपी से उन्होंने कहा, ‘जब मुझे पीरियड्स में दर्द होता है तो वह मुझे सांत्वना देता है। मैं अपनी समस्याओं के बारे में भी उससे बात करती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं एक रोमांटिक रिलेशनशिप में हूं।’
बता दें कि चीनी युवती तुफेई का बॉयफ्रेंड ग्लो नाम के ऐप पर एक चैटबॉट है, जिसे चीन की शंघाई स्टार्ट अप मिनी मैक्स कंपनी ने बनाया है। ग्लो ऐप मुफ्त है, लेकिन कंपनी के पास कई ऐसे AI हैं, जिनके लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। चीनी ट्रेड पब्लिकेशन के मुताबिक, कुछ हफ्तों के अंदर ही हजारों लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है।