लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री के MoU साइन करने पर सवाल उठाया है। साथ ही कहा, कि, MoU करने से पहले से AI से ही ‘पूछ’ के बारे में पूछ लिया होता। आप तो लौट जाएंगे लेकिन प्रदेश को तो जनता का ख़्याल रखना है, यही सोचकर कम-से-कम एक तो अच्छा काम करते जाइए।
पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, MoU करने से पहले से AI से ही ‘पूछ’ के बारे में पूछ लिया होता। अपने आस-पास के ऐसे ‘फ़ाइव परसेंटिया’ घूसखोर व ख़ुदगर्ज़ लोगों से बचना चाहिए जो आपकी अनभिज्ञता या अज्ञान का दुरुपयोग करते हैं। इससे आपकी AI (Artificial Image) मतलब ले-दे के बनाई गई ‘कृत्रिम छवि’ पर भी बहुत ख़राब प्रभाव पड़ता है।
MoU करने से पहले से AI से ही ‘पूछ’ के बारे में पूछ लिया होता।
अपने आस-पास के ऐसे ‘फ़ाइव परसेंटिया’ घूसखोर व ख़ुदगर्ज़ लोगों से बचना चाहिए जो आपकी अनभिज्ञता या अज्ञान का दुरुपयोग करते हैं। इससे आपकी AI (Artificial Image) मतलब ले-दे के बनाई गई ‘कृत्रिम छवि’ पर भी बहुत ख़राब…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 25, 2026
पढ़ें :- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पर डीजीएमई ने हाई लेवल जांच समिति गठित की , एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
साथ ही आपके समय में धूमिल हुई प्रदेश की असली छवि और भी अधिक बद से बदहाल होती है। इन भ्रष्ट कांडों के उजागर होने से अच्छे, सच्चे और ईमानदार निवेशक हतोत्साहित भी होते हैं, और प्रदेश में निवेश करने से विमुख भी होते हैं। आप तो लौट जाएंगे लेकिन प्रदेश को तो जनता का ख़्याल रखना है, यही सोचकर कम-से-कम एक तो अच्छा काम करते जाइए।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, ‘इन्वेस्ट यूपी’ ने पुच एआई (Pooch AI) नाम की कंपनी के साथ प्रदेश में एआई पार्कों के विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश का समझौता किया है। विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर इस कंपनी की वित्तीय क्षमता और अनुभव पर सवाल उठने लगे। दावा किया गया कि जिस कंपनी से हजारों करोड़ों का एमओयू हुआ है, उसकी कुल जमा पूंजी (Net Worth) महज 49 लाख रुपये के आसपास है।