Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने नए वायुसेना प्रमुख, 31 अक्तूबर को संभालेंगे जिम्मेदारी, जानें क्यों अहम है इनका कार्यकाल?

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने नए वायुसेना प्रमुख, 31 अक्तूबर को संभालेंगे जिम्मेदारी, जानें क्यों अहम है इनका कार्यकाल?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित (Air Marshal Ashutosh Dixit) को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 31 अक्तूबर 2026 की दोपहर से वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे और 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर रहेंगे। राष्ट्रपति ने एयर मार्शल दीक्षित की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

पढ़ें :- Video-राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्रा ने मीडिया को दिखाए तेवर-बोले, सबको पहचान रहा हूं, दुबारा आने नहीं दूंगा

एयर मार्शल दीक्षित वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एक जुलाई 2026 को यह जिम्मेदारी संभाली थी। वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (Air Chief Marshal Amar Preet Singh) का स्थान लेंगे, जो 30 सितंबर 2024 को वायुसेना प्रमुख बने थे और 31 अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। एयर मार्शल दीक्षित को स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस और वायुसेना की अन्य स्वदेशी विमान परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से वायुसेना में आत्मनिर्भरता पर जोर और बढ़ने की उम्मीद है।

वह 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में शामिल हुए थे। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, बांग्लादेश के रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। एयर मार्शल दीक्षित के पास 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। उन्होंने मिराज-2000, मिग के विभिन्न संस्करणों, जगुआर, तेजस, हॉक, आईएल-78, एएन-32, एवरो, किरण और एचपीटी-32 समेत कई विमानों को उड़ाया है।

Advertisement