Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Airtel के सस्ते प्लान में मिलेगी एक साल की वैलिडिटी, बार-बार रिचार्ज करने का झंझट खत्म!

Airtel के सस्ते प्लान में मिलेगी एक साल की वैलिडिटी, बार-बार रिचार्ज करने का झंझट खत्म!

By Abhimanyu 
Updated Date

Airtel’s 1 Year Cheapest Plan : एयरटेल अपने यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग रिचार्ज प्लान पेश करता है। जिनमें कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। कंपनी का एक प्लान ऐसा भी है जो सस्ता होने के साथ-साथ एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस ऑफर करता है। इस लेख में हम आपको इसी प्लान के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

1799 वाला प्लान :

एयरटेल के 1799 रुपये वाला प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों के लिए है। यह यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा देता है। रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कुल 24 जीबी 4जी डेटा मिलता है और 3600 से ज्यादा फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का 30-दिन का फ्री ट्रायल हासिल कर सकते हैं!

इतना ही नहीं प्लान कई तरह की एडिशनल सर्विस भी देता है। जैसे- शॉ एकेडमी, विंक म्यूजिक और अपोलो 24|7 सर्कल का अतिरिक्त मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अगर आप अपने FASTag को बार-बार रिचार्ज करते हैं, तो इस रिचार्ज प्लान के साथ 100 रुपये का कैशबैक हासिल कर सकते हैं।

यह रिचार्ज प्लान ऐसे लोगों के लिए बेस्ट साबित होगा, जो एयरटेल सिम कार्ड सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान से सिम को एक्टिव रखने के लिए बार-बार रिचार्ज करने की झंझट खत्म हो जाएगी।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Advertisement