मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज हिंदी सिनेमा में अपने करियर के 55 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एआई ने उन्हें खास तोहफा दिया, जिसकी तस्वीर बिग बी ने खुद भी अपने इंस्टा पर शेयर की है। 1969 में बिग बी ने ‘सात हिंदुस्तानी’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा, और तब से उन्होंने स्क्रीन पर अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
अमिताभ ने एक्स पर अपनी दो एआई इमेज शेयर की, जो उनके बॉलीवुड सफर को दर्शाती है। पहली इमेज में उनके चश्मे के लेंस की जगह एक कैमरा लेंस है। वहीं दूसरी इमेज में एक कलरफुल कैमरा रील जैसा स्ट्रीमर है, बैकग्राउंड बहुत ही रंग-बिरंगा है।
T 4924 – 55 years in the wondrous world of Cinema .. and AI , gives me its interpretation
..
a presentation by Ef B .. self madepic.twitter.com/uQbyf8EjE8 — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 16, 2024
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, “टी4924 – सिनेमा की अद्भुत दुनिया में 55 साल… एआई ने मुझे इसका ब्यौरा दिया है…ईएफ बी ने प्रेजेंट किया…सेल्फ मेड।” अमिताभ ने ‘आनंद’, ‘जंजीर’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘दीवार’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोरीं। उन्हें “एंग्री यंग मैन” का टैग भी दिया गया था।