लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय बुरी तरह से फंस गए हैं। भाजपा नेताओं की तरफ से लगातार उन पर निशाना साधा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर अजय राय पर पलटवार करते हुए कहा कि, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।
पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है।
अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।
पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।
कांग्रेस अब हताशा,…
पढ़ें :- सांसद संजय सिंह, बोले-बेईमानों ने श्मशान घाट तक को नहीं बख्शा, अल्टीमेटम के बाद जागा प्रशासन, मरम्मत कार्य शुरू
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 22, 2026
वहीं, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जब होने लगे अंत की आहट तो आने लगी शब्दों में गिरावट…देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की बौखलाहट, निराशा और राजनीतिक दिवालियेपन को दर्शाती है।
जब होने लगे अंत की आहट तो आने लगी शब्दों में गिरावट…
देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की बौखलाहट, निराशा और राजनीतिक दिवालियेपन को दर्शाती है।
पढ़ें :- पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक? कार्यक्रम स्थल से पकड़े गए दो संदिग्ध, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद
बीमार होने पर जिस प्रधानमंत्री ने… pic.twitter.com/zKSb334Xfo
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) May 22, 2026
बीमार होने पर जिस प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से अजय राय जी के स्वस्थ होने की कामना की थी, आज उसी जनसेवक को ये अपशब्द कह रहे हैं। दुकान ‘मोहब्बत’ की और नीयत इतनी कड़वी? जब जनता के हित, विकास कार्यों और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचता, तब कांग्रेस के नेता मर्यादा भूलकर व्यक्तिगत टिप्पणी और अमर्यादित भाषा का सहारा लेते हैं। देश की जागरूक जनता ऐसे अपमानजनक व्यवहार का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी।