Ajinkya Rahane Maybach GLS600 : भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे नई मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 लग्जरी एसयूवी खरीदी है। लग्ज़री गाड़ियों को रखने के लिस्ट में अब अजिंक्ये रहाणे का नाम भी जुड़ गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी और रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम के मौजूदा कप्तान रहाणे ने हाल ही में अपने लिए एक बिल्कुल नई मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 लग्जरी एसयूवी खरीदी है। अजिंक्य की कार खरीदते हुए फोटो आई है जिसमे वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी की चाबी लेते दिख रहे हैं।
पढ़ें :- Honda New Hybrid Sedan Prototype : होंडा नई हाइब्रिड सेडान प्रोटोटाइप का पहला लुक आया सामने, जानें फीचर्स और डिज़ाइन
मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 ऑटोमेकर की सबसे महंगी कार है। लक्जरी एसयूवी और विकल्पों के आने से पहले इसकी कीमत करीब 3 करोड़ है, ये इसका एक्स शोरूम प्राइस है।
Ajinkya Rahane ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच, 90 एकदिवसीय और 20 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमे उन्होंने क्रमश 5077, 2962 और 375 रन बनाए हैं। हालांकि अभी वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन IPL में खेलते हैं। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, जो IPL 2024 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर खेलेगी।।