Entertainment News: टेलीविजन की दुनिया के मशहूर अभिनेता आकाश मखीजा, जिनकी पहचान ‘सरगम की साढ़े साती’ और ‘ग्राम चिकित्सालय’ जैसे टीवी शो में उनके शानदार एक्टिंग से बनी है, वह अब आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने अपनी बचपन की सहेली और गर्लफ्रेंड रोशनी बुद्धिराजा के साथ पारम्परिक तरीके से सात फेरे लिए हैं।
पढ़ें :- मुनव्वर फारूकी दूसरी बार बनें पिता, बेटी के जन्म से झूम उठा परिवार
दिल्ली में शादी के दौरान उस समारोह में एक बहुत ही रोमांटिक पल सामने तब आया जब दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को लिपलॉक (Kiss) किया। इस रोमांटिक पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस समारोह में जैसे ही कपल ने एक—दूसरे का हाथ पकड़ा वैसे ही उन पर फूलों की बौछार कर दी गई। इस फूलों की बारिश ने उस पल को किसी फिल्मी सीन जैसा भव्य बना दिया।
अभिनेता ने बताया हैं कि उनकी शादी की रस्में पूरी तरह से अध्यात्मिकता और सादगी से भरी थीं। उनकी पत्नी रोशनी एक फैशन स्टाइलिस्ट होने के नाते खुद ही शादी और सगाई के सभी आउटफिट तैयार की थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उनका और उनकी पत्नी का रिश्ता 10 साल से भी पुराना है। इसके अलावा अभिनेता ने हाल ही में एक खुलासा करते हुए कहा था कि जब वह अपने शो कि शूटिंग छत्तीसगढ़ में कर रहे थे तब उन्हें रोशनी की कमी बहुत खलने लगी और तब उन्हें रोशनी के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ था। उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री के दोस्त, सोशल मीडिया पर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की बहुत सारी बधाईयां दे रहे हैं।
रिपोर्ट—सुशील कुमार साह