Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा ऐलान- संविधान दिवस पर जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’

यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा ऐलान- संविधान दिवस पर जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’

By Abhimanyu 
Updated Date

SP Election Manifesto 2027 : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 अगले साल मार्च या अप्रैल में कराये जाने की संभावना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इस बीच, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र, ‘संविधान दिवस’ 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’।

पढ़ें :- गोंडा में BJP को झटका! भाजपा छोड़ अखिलेश यादव के साथ आए बृजभूषण शरण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की इस पोस्ट से संकेत मिलता है कि विपक्षी दल ने आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार कर लिया है और इस जारी करने के लिए संविधान दिवस का दिन चुना गया है। जिससे सपा चुनाव में धांधली के उसके आरोपों और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई का संदेश देना चाहेगी। इसके साथ ही लोगों की नजर घोषणा पत्र में होगी कि अखिलेश की पार्टी जनता के लिए कौन-कौन से वादे करती है और पीडीए के लिए इसमें क्या खास होगा। फिलहाल, महंगाई और बेरोजगारी जैसे कई बड़े मुद्दे हैं।

दूसरी तरफ, सपा ने जमीनी स्तर से लेकर हाईलेवल तक संगठन को एकजुट रखने की कोशिशें तेज कर दी हैं। खबर है कि नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने का मेगा प्लान तैयार किया गया है। हर जिले में वरिष्ठ नेताओं को विशेष दूत बनाकर भेजने की तैयारी है। नाराज नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनेंगे। जरूरत पड़ने पर सीधे हाईकमान से भी बात कराई जाएगी।

Advertisement