Ganga Expressway Waterlogging : गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव के दौरान कथित तौर पर लोग मछलियां पकड़ते हुए नजर आए। जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और उसके सहयोगी डॉ. संजय निषाद पर निशाना साधा है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अब गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सरकार में झगड़ा शुरू हो जाएगा।
पढ़ें :- आगरा हादसा: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत, दो घायल
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, उप्र चुनाव के बाद मक्खी मारेंगे… अब इनकी सरकार में एक झगड़ा और शुरू हो जाएगा, पहले से नाराज़ चल रहे मत्स्य मंत्री जी कहेंगे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ को हमारे मंत्रालय को सौंप दिया जाए। मछली शहर वाले इस पर अपना दावा अलग ठोकेंगे।’
बता दें कि अखिलेश का मत्स्य मंत्री को लेकर इशारा संजय निषाद के लिए समझा जा रहा है, क्योंकि वह राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में मत्स्य विभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं। गोंडा में हाल ही में निषाद समाज से आने वाले नेता विनोद साहनी की हत्या के खिलाफ संजय निषाद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं,
उप्र चुनाव के बाद मक्खी मारेंगेअब इनकी सरकार में एक झगड़ा और शुरू हो जाएगा, पहले से नाराज़ चल रहे मत्स्य मंत्री जी कहेंगे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ को हमारे मंत्रालय को सौंप दिया जाए। मछली शहर वाले इस पर अपना दावा अलग ठोकेंगे। https://t.co/jL6dsbxnYw
पढ़ें :- NRHM Scam : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की फर्मों की ईडी जांच तेज, स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन अधिकारियों व कर्मियों की खंगाली जाएगी भूमिका
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 28, 2026
36 हजार करोड़ रुपये से बने गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव
यूपी में 36 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव से इसके निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्नाव के सोनिक वसीरतगंज स्थित एग्जिट टोल प्लाजा पर लगातार 3 दिन से हो रही बारिश के चलते इतना ज्यादा पानी भर गया कि आसपास के लोग वहां जाल डालकर मछली पकड़ने पहुंच गए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।