लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कथित किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो लोगों को फिर से लकड़ी और कंडे जलाकर खाना बनाने की नौबत आ सकती है।
पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
अगर लंबा चला तो महंगाई बढ़ेगी
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सवाल उठाया कि जब उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गैस कनेक्शन देने का दावा किया गया, तो अब सिलेंडर की आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र के संकट का असर अगर लंबा चला तो महंगाई बढ़ेगी और आम लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो सकता है।
सरकार की कोई तैयारी नहीं है
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि युद्ध के कारण बदली परिस्थितियों को लेकर सरकार की कोई तैयारी नहीं है। हालात ऐसे ही रहे तो चीजें इतनी महंगी हो जाएंगी कि आम आदमी के हाथ से बहुत सी चीजें निकल जाएंगी। कई राज्यों और शहरों के व्यवसायियों, कारोबारियों ने सरकार को पत्र लिखा और एलपीजी गैस (LPG Gas) और अन्य चीजों की कमी को लेकर अपनी मांग रखी है।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके PDA का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन कर देंगे पाकिस्तान
सरकार खुद दावा कर रही थी कि सबसे ज्यादा गैस कनेक्शन यूपी में है। सरकार की जिम्मेदारी है कि गैस सिलेंडर कैसे भरे जाये। इस लड़ाई के वक्त आपूर्ति की जो कमी हो रही है, उसको देखते हुए क्या सरकार के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था है? सरकार की क्या तैयारी है? अगर यह लड़ाई दो हफ्ते और चली तो खाना बनाने के लिए पुरानी व्यवस्था पर आना पड़ेगा। खाना बनाने के लिए कंडे और लकड़ी ढूंढ़ना पड़ेगा।