लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती है। ये हादसा कोई षडयंत्र नहीं है। इसे दबाने की कोशिश करना षडयंत्र है। इस घटना में बड़े पैमाने में जान गई इसका मुझे दु:ख है। ये कार्यक्रम पहली बार नहीं हुआ है ऐसे कार्यक्रम होते रहते हैं लेकिन दु:खद ये है कि ऐसी घटनी घटी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की रही। प्रशासन को हमेशा इस बात के लिए काम करना चाहिए कि कार्यक्रम अच्छे से संपन्न हो और सभी सुरक्षित आए और जाए। हमें उम्मीद है आने वाले समय में सरकार और प्रशासन इस बात का ध्यान रखेगी।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
इसके साथ ही कहा, सरकार हर बात छुपाना चाहती है। ये बात आपसे (मीडिया) बेहतर कौन जानता है? सरकार सिर्फ असली मुद्दा छुपाना चाहती है। सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती। मुझे नहीं लगता कि इस (घटना) के पीछे कोई साजिश है। उन्होंने कहा कि आयोजकों को भी इतनी बड़ी संख्या में लोगो के आने का अंदाज नहीं होता है। प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। आगे ऐसी घटना न हो इसकी तैयारी करनी चाहिए। आरोप लगाने से कोई लाभ नहीं होगा। सोशल मीडिया पर भाजपा वाले तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। ऐसा करना उनकी पुरानी आदत है इसलिए ये लोग हारे हैं। आगे भी हारेंगे।