लखनऊ। ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग के चलते भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें गैस की संभावित समस्या का पता चला था, तभी उन्होंने लोगों को बोल दिया था कि कंडे, लकड़ी, अंगीठी तैयार कर लो, मगर आप लोगों ने मेरा कहना नहीं माना।
पढ़ें :- ममता बनर्जी की बैठक से कई विधायक रहे नदारद, टीएमसी प्रमुख बोली- यह चुनाव नहीं बल्कि क्रूरता थी
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि हमने तो अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे मंगवा लिए हैं, क्योंकि गैस की तो सबको दिक्कत आएगी। उनका कहना था कि अगर यह समस्या कुछ दिनों या महीनों तक रहती है, तो लोगों को वैकल्पिक तरीकों से ही खाना बनाना पड़ेगा। सपा प्रमुख ने कहा कि ये दिक्कत आपको भी आएगी और हमें भी, इसलिए हमने तो अपने यहां लकड़ी से, कोयले से खाना बनाने का इंतजाम कर लिया है। वहीं अगर ये दिक्कत एक, दो या तीन महीने तक रही तो हम सबको इसी तरीके से खाना बनाना पड़ेगा।
हर वर्ग पर इस समस्या से होगा प्रभावित
अखिलेश यादव ने कहा कि इस समस्या का असर समाज के हर वर्ग पर पड़ेगा, चाहे वह ‘छात्र हों, कारोबारी हों या व्यापारी हो’। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सबसे बड़ी दिक्कत छात्रों के साथ, गरीबों के साथ और जो डेली अपना काम करते हैं उनको होगी। क्योंकि इन लोगों में से कोई चाट तो कोई मोमोज, मैगी या नूडल्स बनाकर बेचता है।
एक कचौड़ी, एक समोसा गैस पर नहीं भरोसा
पढ़ें :- देश से लोकतंत्र खत्म करने में मीडिया हाउस का बहुत बड़ा रोल, SC तत्काल संज्ञान लेकर बंगाल मतगणना का CCTV लाइव उपलब्ध कराए : अखिलेश यादव
उनके लिए यह स्थिति और भी कठिन हो जाएगी, क्योंकि उनका पूरा काम गैस पर निर्भर करता है और वे ऐसे में कैसे अपना रोजगार चलाएंगे। इसके बाद अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ‘एक कचौड़ी, एक समोसा गैस पर नहीं भरोसा’ और संकेत दिया कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो आम लोगों को एक-एक करके कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
‘हमारे नेताओं को बदनाम कर रही बीजेपी’
इसके अलावा अखिलेश यादव ने ब्लैक में बिक रहे गैस सिलेंडरों के मुद्दे को भी उठाया और आरोप लगाया कि ऐसे समय में कुछ लोग ज्यादा दामों पर एलपीजी सिलेंडर बेच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बदनाम करने के लिए बीजेपी ने उनके एक नेता सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया को पकड़ लिया, जबकि उनकी पत्नी मंजू कनौजिया के नाम पर भारत गैस की एजेंसी है।