नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव लोकसभा में समाजवादी संसदीय पार्टी के नेता बने हैं। वहीं, जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बाबू सिंह कुशवाहा को समाजवादी संसदीय पार्टी का उपनेता नियुक्त और धर्मेंद्र यादव को मुख्य सचेतक बनाया है।
पढ़ें :- आकाश आनंद अयोध्या-आगरा-बुलन्दशहर और कानपुर में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, मायावती ने सौंपी तीन राज्यों के चुनाव की जिम्मेदारी!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 30, 2024
पढ़ें :- Gwalior Horrific Accident : शीतला माता मंदिर की लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 मौतें और 39 घायल
जानिए क्या होता है उपनेता का काम
बता दें कि, अखिलेश यादव समाजवादी संसदीय दल के नेता हैं, जबकि बाबू सिंह कुशवाहा उपनेता चुने गए हैं। सदन में नेता की गैरमौजूदगी में उपनेता ही सभी काम को देखता है। संसद में उन्हें एक कार्यालय मिलेगा, जो मुख्य सचेतक और नेता संसदीय दल के साथ होगा।