Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी के टोंटी वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-‘ये हार की हताशा बोल रही…’

सीएम योगी के टोंटी वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-‘ये हार की हताशा बोल रही…’

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान के दौरान बगैर किसी का नाम ​लिए एक ऐसा तंज का तीर चलाया जो समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  को घायल कर गई। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi)  ने टोंटी चोरी का जिक्र कर ऐसा बयान दिया, जिससे यूपी की राजनीतिक पारा हाई हो गया। हालांकि सीएम योगी (CM Yogi) ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनका यह बयान सीएम योगी (CM Yogi) के बयान को  सपा चीफ से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

पढ़ें :- Video- ताजमहल के फव्वारे पर बंदरों का कब्जा, बनाया अपना पर्सनल ‘वॉटर पार्क’

अब सीएम योगी के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“लत से गलत की ओर…वनस्पति विवेक छीन लेती है और निर्दोष लोगों की हत्याओं का खौफ रातों की नींद। नहीं तो पूरे होश में इतने ऊंचे पद पर बैठकर इतना निकृष्ट बयान कोई नहीं देता है। कुछ लोग अपनी असफलता के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं, ये हार की हताशा बोल रही है क्योंकि कुदरत का बुलडोजर अब घूम गया है।

क्या बोले थे सीएम योगी आदित्यनाथ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि हम देखते हैं कि, हमने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया,पता लगा कोई टोंटी चोरी कर रहा है। कोई अन्य प्रकार से उसे नुकसान पहुंचा रहा है। हमारा दायित्व है कि कोई हम अगर कोई व्यक्ति चोरी कर रहा है, टोंटी खोलकर जा रहा है, उसे टोकें।

इसी दौरान सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि जिस मां ने जन्म दिया है और जहां हमने जन्म लिया है, उसके प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना और कृतज्ञता ज्ञापित करना, ये हम सबका दायित्व होना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि अगर मौसम चक्र में अंतर आएगा तो सबसे अधिक प्रभावित किसान होगा और उसकी आमदनी पर असर पड़ेगा। हमें अतिवृष्टि, अनावृष्टि का सामना करना पड़ेगा, खाद्यान्न का संकट खड़ा हो सकता है और पूरी दुनिया उन चीजों से चिंतित भी है।

Advertisement