लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चोरी की इस घटना को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, सपा शासनकाल में निहत्थे रामभक्तों का खून बहा था, अखिलेश यादव को ये याद रखना चाहिए।
पढ़ें :- Viral Video : जब सपा नेता सीताराम यादव ने अखिलेश यादव के सामने लगाई दंड-बैठक, जानें क्या है पूरा मामला?
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सरकार और ट्रस्ट दोनों की तरफ से निरंतर जांच प्रक्रिया जारी है। कुछ भी छिपाया नहीं जा रहा है। ऐसे में सपा बहादुर अखिलेश यादव अपनी ओछी राजनीति के चलते लगातार श्रीराम मंदिर पर भ्रामक और मनगढ़ंत बयानबाज़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रभु श्रीराम जी के नाम पर राजनीति नहीं, बल्कि सत्यनिष्ठा और जवाबदेही की ज़रूरत है। सपा शासनकाल में निहत्थे रामभक्तों का खून बहा था, सपा बहादुर को उसे भी याद रखना चाहिए।
बता दें कि, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही उजागर किया था। इसके बाद से तमाम सवाल उठने लगे थे और सियासत भी शुरू हो गयी थी। अखिलेश यादव ने इसको लेकर बीजेपी सरकार को भी घेरा था। इसके बाद आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी हुई।
चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की भूमिका पर उठ रहे सवाल
वहीं, इस घटना के बाद चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी इनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। विपक्ष के नेता चंपत राय की भूमिका पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।
पढ़ें :- निष्पक्ष चुनाव नहीं होने के कारण भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़कर अपना बहुमत बनाना चाहती है ताकि वह संविधान के साथ कर सके मनमानी: अखिलेश यादव