लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब आजम खान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर हैं। बुधवार सुबह ईडी की टीमों ने आजम खान और सहयोगियों के रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की इस कार्रवाई के बाद प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ गया है। अखिलेश यादव ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- RJD कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन तो करने लगे डांस, तेजस्वी, बोले- सरकार चाहे गोली चलवाए या जेल भेजे, हम रुकने वाले नहीं
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवानेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनानेवालों के ख़िलाफ़ ED की छापेमारी कर रहे हैं जिससे कि उनके 1-2% बचे हुए साम्प्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं, जबकि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो निम्नांकित आपराधिक कांडों में संलिप्त हैं।
शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवानेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनानेवालों के ख़िलाफ़ ED की छापेमारी कर रहे हैं जिससे कि उनके 1-2% बचे हुए साम्प्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं, जबकि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 19, 2026
पढ़ें :- ब्राह्मण समाज को साधने में जुटी BSP: मायावती बोलीं-तैयारियां देखकर बेचैन है BJP और अन्य पार्टियां, सतीश मिश्रा का बढ़ा कद
उन्होंने आगे लिखा, राम मंदिर के चोर, सत्ता सजातीय अपराधी, कोडीन कांडी, भाजपाकाल निर्मित बदहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, भाजपाकाल निर्मित हिचकोले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, भाजपाकाल निर्मित गड्ढायुक्त कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, भाजपाकाल निर्मित दरारी ग्रीन कॉरीडोर, भाजपाकाल निर्मित खटपट सड़कें, भाजपाकाल निर्मित गिरते पुल, भाजपाकाल निर्मित ढहती टंकियां, भाजपाकाल निर्मित टपकती छतें, भाजपाकाल निर्मित स्टेशन की दीवार, भाजपा की सत्तावाले, दूसरे राज्यों तक में पकड़े जानेवाले भ्रष्ट पुलिसकर्मी, महाकुंभ में 1 लाख डकार गये भाजपाई ठेकेदार, स्मार्ट सिटी के नाम पर खरबों का खेल करनेवाले भाजपाई, अस्वीकृत भूमि पर अवैध निर्माण करनेवाले भाजपाई जन प्रतिनिधि और दुर्व्यवहार और दुर्वचनों पर प्रचार की पुताई करके 7000 करोड़ रुपए में हिस्सा बांट करनेवाले अधिकारी…