लखनऊ। सावन की शुरूआत होते ही कावंड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कांवड़ यात्रा की चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने 10 फीट से ऊंची कांवड़ लाने पर रोक लगाई है। इसके साथ ही ऊंचे डीजी सिस्टम पर भी रोक लगाई है। इसके साथ ही हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी इस तरह के फैसले लिए गए हैं। उत्तराखंड सरकार के इस फैसले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी से एक बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि, उत्तराखण्ड में लगी पाबंदियों को शासनिक-प्रशासनिक व्यवस्था की तार्किक सीमाओं में रहते हुए, यथायोग्य अनुमति प्रदान करवाएं।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘उप्र के प्रवासी मुख्यमंत्री जी और उत्तराखण्ड के मूल निवासी जी से सविनय निवेदन व आग्रह है कि आस्थाओं के लिए उत्तराखण्ड में लगी पाबंदियों को शासनिक-प्रशासनिक व्यवस्था की तार्किक सीमाओं में रहते हुए, यथायोग्य अनुमति प्रदान करवाएं’।
उप्र के प्रवासी मुख्यमंत्री जी और उत्तराखण्ड के मूल निवासी जी से सविनय निवेदन व आग्रह है कि आस्थाओं के लिए उत्तराखण्ड में लगी पाबंदियों को शासनिक-प्रशासनिक व्यवस्था की तार्किक सीमाओं में रहते हुए, यथायोग्य अनुमति प्रदान करवाएं। pic.twitter.com/7J6qfm8ILR
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 14, 2025
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
बता दें कि, सोमवार का आज पहला सोमवार है। इसको लेकर पूरे यूपी, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी की मदद और यातायात नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, और गाजियाबाद समेत पश्चिमी जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है।