Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा-ये सरकार जानबूझकर पेपर लीक करवाती है

Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा-ये सरकार जानबूझकर पेपर लीक करवाती है

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को आगरा पहुंची। इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,आगरा मोहब्बत की नगरी है। यहां से पूरे देश में मोहब्बत का संदेश जाना चाहिए।

पढ़ें :- यूपी चुनाव 2027 में क्या स्वाति सिंह की वापसी होने वाली है? सीएम योगी से इस मुलाकात के जानें क्या हैं सियासी मायने?

अखिलेश यादव ने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में चल रहे राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और सभी कार्यकर्ताओं-जनता को आभार व धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूं। मुझे खुशी है राहुल गांधी जी, जो मोहब्बत की दुकान लेकर चले हैं, वो अब आगरा में है। आगरा मोहब्बत का शहर है, इसलिए आप यहां से मोहब्बत समेटिए और पूरी यात्रा में बांटते चलिए।

पढ़ें :- BRICS सम्मेलन में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा, टेरर फंडिंग रोकने पर बनी सहमति, आतंकवाद के खिलाफ दुनिया एकमत...

साथ ही कहा, आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। इसलिए BJP हटाओ, देश को बचाओ और संकट मिटाओ। उन्होंने कहा, यूपी सरकार की कोई ऐसी भर्ती नहीं जिसमें पेपर लीक न हो। ये सरकार जानबूझकर पेपर लीक करवाती है, क्योंकि इसकी नीयत में रोजगार देना नहीं है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों का बटवारा हो गया है। गठबंधन में कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं, जबकि 63 सीटों पर सपा समेत इंडिया गठबंधन में शमिल अन्य दल चुनाव लड़ेंगे। बीते दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि, सीटों के बंटवारा होने के बाद वो इस यात्रा में शामिल होंगे।

Advertisement