लखनऊ। बलिया में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ में हुए फर्जीवाड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस मामले में हुए फर्जीवाड़े के बाद विपक्षी दलों की तरफ से भी यूपी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए यूपी की योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, ये प्रदेश की लड़कियों के साथ धोखा है और भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी।
पढ़ें :- Datia Bye Election Result: दतिया में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार चल रहे आगे
अखिलेश यादव ने ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ की वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, ”उप्र के बलिया में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत भाजपाई भ्रष्टाचार की अजीब धांधली सामने आई है, जहां पैसे का लालच देकर युवाओं को झूठ-मूठ का दूल्हा बनाया गया। ये प्रदेश की लड़कियों के साथ धोखा है और भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी। इसकी गंभीरता से जांच की जाए क्योंकि ऐसे फर्जीवाड़े के पीछे युवा नारियों का पूरा जीवन दांव पर लग सकता है। भाजपा की हर योजना भ्रष्टाचार करने के लिए ही बनती है।
उप्र के बलिया में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत भाजपाई भ्रष्टाचार की अजीब धांधली सामने आई है, जहाँ पैसे का लालच देकर युवाओं को झूठ-मूठ का दूल्हा बनाया गया। ये प्रदेश की लड़कियों के साथ धोखा है और भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी। इसकी गंभीरता से जाँच की जाए क्योंकि ऐसे… pic.twitter.com/Xab2kZl71f
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 31, 2024
पढ़ें :- Supreme Court Amendment Bill : लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल, अब SC में जजों की संख्या होगी 38
बता दें कि, बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई थी। लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ दुल्हनें खुद ही वरमाला पहन ले रही हैं। फिलहाल, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।