आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। सपा सांसद से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने करणी सेना को योगी सेना बताते हुए कहा कि इसे सरकार से फंडिंग हो रही है। साथ ही कहा, सीएम के स्वजातीय लोगों ने जिस तरह से तलवारें लहराईं, वो पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को डराना चाहते हैं। जिस तरह हिटलर सेना रखता था, लोगों की आवाज दबाने के लिए उसी तरह ये योगी सेना लोगों को डरा रही है।
पढ़ें :- घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका
अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारे सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा किया गया हमला पीडीए को डराने की कोशिश थी। सांसद के आवास पर ये अचानक हमला नहीं हुआ है। ये पूरी साजिश के तहत किया गया हमला है और उनका इरादा जान लेने का था। दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश पूरी कोशिश की गई।
उन्होंने कहा कि, यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि आज सामंतवादी और प्रभुत्वादी को पता है कि उनकी सरकार है। मुझे गोली मारने की धमकी मिल रही है कि जैसे फूलन देवी को मारा वैसे तुम्हें मारेंगे, आखिरकार कौन हैं इनके पीछे? अखिलेश यादव ने कहा कि, आज हमारे पार्टी के लोग शिकायत करने जा रहे हैं तो उस पर एफआईआर भी नहीं हो रही है। बीजेपी के लोग कुछ भी कहें उन पर न एफआईआर होगी और न ही कोई कार्रवाई होगी।
साथ ही कहा, पुरानी सरकार में कहा जाता था यूपी पुलिस में बस यादव है, ऐसी कई फर्जी खबरें चलाई जाती है। आज जो आंकड़े हैं वह खबर कहीं नहीं चल रही, आगरा में 48 थाने हैं बताओ पीडीए कितने हैं? मैनपुरी में 15 थाने हैं, उनमें 10 में सरकार के स्वजातीय लोग हैं, महोबा में 11 थाने हैं, 6 में सिंह साहब लोग हैं। मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा क्योंकि अब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संविधान है, संविधान ही सर्वोपरि रहेगा, पहले भी था और आगे भी रहेगा।
पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी