नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि ‘माननीय न्यायालय संज्ञान ले’ भाजपाई घपलेबाज (BJP Fraudsters) खुद से फार्म 7 छापकर, नकली हस्ताक्षर करके पीडीए (PDA) समाज के वोटरों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज का वोट कटवाने में लगे हैं।
पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 अफसरों का किया तबादला,मेरठ के SSP अविनाश पांडेय समेत कई जिलों के कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट
उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि हर पत्रकार से अपील है, अपना मीडिया धर्म निभाएं, लोकतंत्र बचाएं। जो भी मीडिया, वो चाहे गांव-मोहल्ले-स्थानीय स्तर का हो या जिले-मंडल-राज्य स्तर का अगर वो ये खबरें दिखा रहा है और लोकतंत्र के चौथे खंभे की सार्थक भूमिका निभा रहा है, तो हम उसके साथ हैं। सिवाय निर्वाचन आयोग (Election Commission) के ये बात सबको पता है। हमारे बार-बार अपील करने पर भी SIR में फ़ार्म 7 की ये धांधली रुक नहीं रही है।
माननीय न्यायालय संज्ञान ले!
भाजपाई घपलेबाज ख़ुद से फ़ार्म 7 छापकर, नक़ली हस्ताक्षर करके पीडीए समाज के वोटरों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज का वोट कटवाने में लगे हैं।
हर पत्रकार से अपील है, अपना मीडिया धर्म निभाएं, लोकतंत्र बचाएं! जो भी मीडिया, वो चाहे गाँव-मोहल्ले-स्थानीय स्तर… pic.twitter.com/AK2lpOCNIz
पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 2, 2026
फार्म 7 का दुरुपयोग एक बहुत बड़ा अपराध
फार्म 7 का दुरुपयोग एक बहुत बड़ा अपराध है। इसके गैरकानूनी इस्तेमाल की क्या सज़ा क्या हो सकती है। इसके बारे में चुनाव आयोग विज्ञापन प्रकाशित करे और भाजपाई और उनके संगी-साथियों को चेतावनी दे। हमारे पीडीए-प्रहरी और जागरूक वोटर तो इस फर्जीवाड़े के भंडाफोड़ का प्रयास कर ही रहे हैं, चुनाव आयोग भी अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आगे आए। कहीं ऐसा न हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त को चेताने के लिए कोई उनका ही नाम फार्म सात का इस्तेमाल करके साफ कर दे।