UP Politics: यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमायी हुई है। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale) ने हाल ही में सीएम योगी के इस नारे का समर्थन किया था। वहीं, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बयान को लेकर निशाना साधा है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर प्रतिक्रिया दी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह किसी लैब में तैयार हुआ था। अपने सबसे सुटेबल लीडर से नारा कहलवाया गया। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बात करते हैं, लेकिन हाल में ही लखनऊ में कस्टडी के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बहराइच में दंगा हो गया। सरकार के पास इन सबका जवाब नहीं है।
बता दें कि सीएम योगी ने हरियाणा में कहा था कि कटेंगे तो बटेंगे। ये नारा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भाजपा लगा रही है। संघ के सरकार्यवाह होसबाले ने हाल ही में सीएम योगी के नारे का समर्थन करते हुए कहा था कि इसे हमें आचरण में लाना होगा। कुछ लोग हिंदू समुदाय को तोड़ने का काम कर रहे हैं। लोक कल्याण के लिए हिंदू समाज में एकता जरूरी है।