लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उन्नाव में एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बताओ यह योगी हो सकते हैं क्या इन्हें किसने सर्टिफिकेट दिया। योगी जी जो हमारे मुख्यमंत्री है उन्हें कोई सम्मान नहीं, वस्त्र पहनने, कान छिदवाने से आप योगी नहीं हो जाते हैं, आपके अंदर डिजायर है तो आप योगी नहीं हो सकते। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इतना कम्युनल, अनडेमोक्रेटिक और अनसिविलाइज्ड कोई मुख्यमंत्री नहीं हो सकता जो आज उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
माफिया वह है जिसने अपने केस वापस लिए हो
दिल्ली का बजट अमेरिका के हाथ रख दिया और आज ही मैने अखबार में पढ़ा मैने कि राफेल के 4 लाख करोड़ का बाज़ार दे दिया आपने। हमारी कांस्टीट्यूशनल बॉडी इलेक्शन कमिशन की जिम्मेदारी है कि सभी के वोट बने। लेकिन आयोग, बीजेपी और उनकी अदृश्य कंपनियां यह काम कर रहे हैं कि वोट कैसे काटा जाए। फॉर्म 7 फर्जी भारतीय जनता पार्टी के लोग बनवा रहे हैं। पूरा प्रदेश और देश जानता है कि माफिया कौन है। माफिया वह है जिसने अपने केस वापस लिए हो। इतनी फाउल लैंग्वेज और अनकंस्टीट्यूशनल एक्टिविटीज किसी ने की है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने।
नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका में Genz ने सरकार बदल दी, बीजेपी को यह डर था कि अगर कैंपस यूनाइटेड होगा तो उनकी हट सकती है सरकार
नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका में Genz ने सरकार बदल दी, भारतीय जनता पार्टी को यह डर था कि अगर कैंपस यूनाइटेड होगा तो उनकी सरकार हट सकती है। उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली वालों’ से लड़ने के लिए सरकार ने बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस की तैयारी कर ली है। अखिलेश ने भाजपा से सीधा सवाल किया कि 2014 के मुकाबले 2026 में देश का क्षेत्रफल क्या है? उन्होंने चीन द्वारा जमीन कब्जाने और बाजार पर हावी होने का मुद्दा भी उठाया।
पढ़ें :- आधार में जन्मतिथि बदलवाने के नियम होंगे सख्त, 15 अक्तूबर से नई व्यवस्था होगी लागू
"बताओ यह योगी हो सकते हैं क्या इन्हें किसने सर्टिफिकेट दिया। योगी जी जो हमारे मुख्यमंत्री है उन्हें कोई सम्मान नहीं, वस्त्र पहनने, कान छिदवाने से आप योगी नहीं हो जाते हैं, आपके अंदर डिजायर है तो आप योगी नहीं हो सकते।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, उन्नाव pic.twitter.com/NEih104WyT
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 13, 2026