Agra councilor Viral video : आगरा से हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सत्ताधारी भाजपा के एक पार्षद ने कथित तौर पर नाले की सफाई न होने को लेकर विरोध जताया था। जिसमें उन्होंने नाले में खड़े होकर केक काटा था। अब इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा से पीछा छुड़ाने के लिए उसके पार्टी के जन-प्रतिनिधि अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं।
पढ़ें :- Video- 'गोरखपुर मुझे स्पेन लगता है...' BJP सांसद रवि किशन का भाषण सुन हंसी नहीं रोक पाए सीएम योगी
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पोस्ट में भाजपा पार्षद के नाले में केक काटने का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “महापापी भाजपा से पल्ला छुड़ाने के लिए भाजपाई जन प्रतिनिधि तरह-तरह के तरीक़े अपना रहे हैं। वो समझ गये हैं कि भाजपा की डूबती नाव से जितनी जल्दी उतर लो उतना ही अच्छा है। समाचार: आगरा में भाजपा पार्षद ने नाले की दुर्गति के विरोध में अपनी सरकार के ही ख़िलाफ़ मोर्चा खोला और विरोध स्वरूप अपने जन्मदिन का केक नाले में काटा।”
महापापी भाजपा से पल्ला छुड़ाने के लिए भाजपाई जन प्रतिनिधि तरह-तरह के तरीक़े अपना रहे हैं। वो समझ गये हैं कि भाजपा की डूबती नाव से जितनी जल्दी उतर लो उतना ही अच्छा है।
समाचार: आगरा में भाजपा पार्षद ने नाले की दुर्गति के विरोध में अपनी सरकार के ही ख़िलाफ़ मोर्चा खोला और विरोध… pic.twitter.com/i8WY7PpgDu
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 27, 2026
पढ़ें :- रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली : अखिलेश यादव
बता दें कि आगरा स्मार्ट सिटी में नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में वार्ड-12 के भाजपा पार्षद किशन नायक अपने क्षेत्र के एक नाले में उतर गए। उन्होंने मानसून से पहले नालों की सफाई के दावों के बीच अपने क्षेत्र के एक नाले में अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काटा। विरोध का यह अनोखा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भाजपा पार्षद किशन नायक का आरोप है कि उन्होंने नाले की सफाई को लेकर अब तक करीब 12 बार शिकायत की और नगर निगम के कई अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग और स्मार्ट सिटी प्रबंधन तक को समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन नाले में सफाई का काम शुरू नहीं हो सका। जब जनप्रतिनिधियों और महापौर की बात तक नहीं सुनी जा रही, तो आम जनता की समस्या का समाधान कैसे होगा।