Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव बोले-बीजेपी वाले क्या-क्या नहीं बोलते? उनकी नहीं सिर्फ समाजवादियों की रद्द की जा रही है सदस्यता

अखिलेश यादव बोले-बीजेपी वाले क्या-क्या नहीं बोलते? उनकी नहीं सिर्फ समाजवादियों की रद्द की जा रही है सदस्यता

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस कर अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि ऐसा लगता है कि जाति और धर्म देखकर फैसले दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ तो सरकार में बैठे लोग न जानें क्या-क्या बोलते रहते हैं? उनकी सदस्यता तो कभी भी रद्द नहीं होती है।

पढ़ें :- आकाश आनंद अयोध्या-आगरा-बुलन्दशहर और कानपुर में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, मायावती ने सौंपी तीन राज्यों के चुनाव की जिम्मेदारी!

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि जाति के आधार पर फैसले हो रहे हैं। कुछ जजों को इसीलिए नियुक्त किया जा रहा है। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।बता दें कि हेट स्पीच केस में सजा के एलान के बाद यूपी के मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन सचिवालय खोला गया था। चुनाव आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई थी। अब इस विधानसभा सीट के उपचुनाव पर सबकी नजर है।

पढ़ें :- Gwalior Horrific Accident : शीतला माता मंदिर की लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 मौतें और 39 घायल
अखिलेश यादव ने कहा कि हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं। इन चुनाव में और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इन चुनाव में जीत के लिए गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे में इन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है।
Advertisement