आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ने लगा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। साथ ही असली पीडीए को लेकर अपने अपने दावे भी शुरू हो गए हैं। आजमगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, इनकी सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार पिछड़े और दलित लोगों पर हुआ था।
पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, अखिलेश यादव जी फर्जी PDA की बात न करें। समाजवादी पार्टी की जब सरकार थी तब उनके पिता आजमगढ़ से सांसद थे। PDA के नाम पर उनकी सरकार में सबसे ज्यादा पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार हुआ था। असली PDA भाजपा है। भाजपा की वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है। सपा सही मायने में नमाजवाद है।
PDA के नारे ने बदला था 2024 लोकसभा चुनाव में समीकरण
बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने PDA का नारा दिया था। PDA के नारे ने यूपी में भाजपा को बड़ा झटका दिया था। समाजवादी पार्टी यूपी में पहले नंबर की पार्टी बनी थी। इसके बाद से लगातार अखिलेश यादव PDA वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए काम कर रहे है, जबकि बीजेपी इसकी काट खोज रही है।