लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अब लड़ाई 80-20 की नहीं और 20-80 की भी नहीं है बल्कि 95-5 की है और जब लड़ाई 95-5 की होगी तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों का पता नहीं चलेगा कि वो कहां पहुंच गए हैं? इसलिए आपने देखा होगा कि भाषा और व्यवहार भी बदल गया है। भ्रष्टाचार के मामले में सुना है कि सरकार बहुत जानकारी रखती है लेकिन सुना है कि साढ़े सतरह हजार करोड़ का कोई ठेका-पट्टा हुआ है।
पढ़ें :- असदुद्दीन ओवैसी के सियासी बयान से चढ़ा सूबे का राजनीतिक पारा, बोले-'अब्दुल सिर्फ पंक्चर ही क्यों बनाए, वह भी बन सकता है यूपी का CM '
नोटबंदी भाजपा की वोटबंदी का कारण बनी
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे यहां बैंकों को डुबाने के लिए नोटबंदी कर दी गई। दुनिया के आर्थिक इतिहास में इतना भ्रष्ट फैसला कोई नहीं होगा जो भाजपा ने लिया। सच्चाई तो यह है कि भाजपा का यह फैसला भ्रष्टाचार का महासागर साबित हुआ। नोटबंदी के समय जितने भी दिखावटी लक्ष्य रखा गया, अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो एक भी पूरा नहीं हुआ। नोटबंदी (Demonetisation) का असर क्या हुआ? उसने धीमी जहर के रूप में काम किया। 10 साल में किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, पेशेवर लोग, नौकरी पेशा लोग, छोटे दुकानदार-व्यापारी सभी उसके शिकार हुए और अभी भी वो सही से उभर नहीं पाए हैं। इसलिए नोटबंदी भाजपा की वोटबंदी का कारण बनी थी।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता – 11/11/2026 https://t.co/OVySDRS9CF
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 11, 2026
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने खोले रिश्तों के राज, 'बिलॉन्गिंग' में लिखा-'इंदिरा जी के गुस्से से बहुत डरती थी...'
नोटबंदी बैंकों के लिए एक अभिशाप साबित हुई, उसने पूरी बैंकिंग व्यवस्था को ही भ्रष्ट कर दिया
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने 2014 में बैंकिंग सुधारों को लेकर एक फैसला लिया था। नोटबंदी की आड़ में नोट बदलने का जो खेल शुरू हुआ, उसने पूरी बैंकिंग व्यवस्था को ही भ्रष्ट कर दिया। पहले के मुकाबले कैश का सर्कुलेशन 70% बढ़ गया है। MSME और छोटे व्यापारियों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी एक लंबी फेहरिस्त है। आज भी बैंक जुर्माने के नाम पर पैसे काट रहे हैं। बीजेपी ने एक ऐसी व्यवस्था बना दी है, जिसने बैंकिंग को साहूकारों से भी ज्यादा खतरनाक और बुरा बना दिया है। नोटबंदी बैंकों के लिए एक अभिशाप साबित हुई। बैंक बंद हुए, उनका विलय किया गया, और यहाँ तक कि बैंकों को बेचना भी पड़ा।
इस बात पर चर्चा हो कि 1947 में आर्थिक स्थिति क्या थी और 2047 में क्या होगी?
‘विकसित भारत 2047’ के विजन पर वे कहते हैं, कि सच तो यह है कि ये लोग बस 2047 तक ‘विकसित भारत’ का नारा उछालते रहते हैं। नोटबंदी जैसे एक गलत फैसले ने भारत की अर्थव्यवस्था को उस स्थिति से भी पीछे धकेल दिया है, जहाँ हम 1947 में अपनी आज़ादी के समय थे। अगर उन्हें लगता है कि ये आरोप सच नहीं हैं, तो आइए इस पर बहस कर लें। इस बात पर चर्चा हो कि 1947 में आर्थिक स्थिति क्या थी और 2047 में क्या होगी, और इन्होंने हमें कितना पीछे धकेल दिया है।