Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चार दिन की विधानसभा सत्र पर अखिलेश यादव का तंज, कहा-BJP सरकार भी अब चार दिन की है बची

चार दिन की विधानसभा सत्र पर अखिलेश यादव का तंज, कहा-BJP सरकार भी अब चार दिन की है बची

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने यूपी विधानसभा सत्र को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार अब सिर्फ चार दिन की बची है इसलिए विधानसभा सत्र की सिर्फ चार दिन के लिए आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार पहला दिन श्रद्धांजिल, दूसरा दिन अयोध्या में प्रभु राम जी के मंदिर में हुई चोरी, अपने ऊपर से हटाकर केंद्र सरकार पर डालकर अपना पल्ला झाड़ने में निकाल देगी।

पढ़ें :- प्रमोद तिवारी, बोले-राम मंदिर पूजा के दौरान मोदी जी की सीता कहां थीं? उनके इस बयान से गरमाया देश का राजनीतिक माहौल

उन्होंने कहा कि, तीसरा दिन प्रयागराज जैसे पूरे प्रदेश में हुए छात्र आंदोलन से बचने और चौथा दिन दुखी मां के सरेआम अपमान पर मुह छिपाकर जल्दी से सत्र को खत्म करने की घोषणा में निकाल देगी। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, NEET परीक्षा के साथ साथ कई परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और उत्तर प्रदेश वो प्रदेश है जहां सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। साथ ही कहा, अगर एथेनॉल मिलाना इतना लाभदायक है तो कम से कम ऑटोमोबाइल कंपनियों को ये कहना चाहिए , एड देने चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, जौहर विश्वविद्यालय को लेकर पहले दिन से इनकी नियत और मंशा ठीक नहीं रही। वो यूनिवर्सिट पर हथौड़ा चलाना चाहते हैं। साथ ही कहा, उत्तर प्रदेश में 26 हजार सरकारी स्कूलों को बंद किया गया है। इन स्कूलों के बंद होने से पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज के बच्चे सर्वाधिक प्रभावित होंगे। कहा कि स्कूलों के मर्जर से 28 लाख बच्चों का नामांकन घट गया है। सरकार ने सरकारी नौकरियां खत्म कर दी हैं। स्कूलों में 62 हजार से ज्यादा शिक्षकों की संख्या घटी है। वहीं, 81 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। सरकार नई भर्तियां नहीं कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सत्र की कार्यवाही के दौरान सपा विधायक बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेंगे। एक्सप्रेस-वे और बिजली दरों का मुद्दा उठाया जाएगा। हम राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठाएंगे। उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय को ढहाने को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनी तो बेहतर जेपीएनआईसी बनाएंगे।

पढ़ें :- सपा विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू सड़क हादसे में घायल, बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के समीप कारों की भिड़ंत
Advertisement