लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक न्यूज पेपर की कटिंग को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने न्यूज पेपर की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा कि, यूपी में भाजपा सरकार के तहत जालसाज़ी का एक और ‘महाकाण्ड’, जिसमें बेख़ौफ़ अपराधियों ने जज और आरटीओ तक के फ़र्ज़ी दस्तावेज बनवाकर सीज की हुई गाड़ियों को छुड़वाने का गोरखधंधा चला रखा है। गृह मंत्री जी और परिवहन मंत्री जी की कोई जवाबदेही है कि नहीं? जनता पूछ रही है: कोई है???
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
यूपी में भाजपा सरकार के तहत जालसाज़ी का एक और ‘महाकाण्ड’, जिसमें बेख़ौफ़ अपराधियों ने जज और आरटीओ तक के फ़र्ज़ी दस्तावेज बनवाकर सीज की हुई गाड़ियों को छुड़वाने का गोरखधंधा चला रखा है। गृह मंत्री जी और परिवहन मंत्री जी की कोई जवाबदेही है कि नहीं?
जनता पूछ रही है : कोई है??? pic.twitter.com/r4pu9qZU9f
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 8, 2024