लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘लखनऊ-कानपुर’ सड़क मार्ग की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि, इसके लिए केंद्र या फिर राज्य सरकार को दोषी माना जाए। दरअसल गड्ढों में उछलने का कमरतोड़ कटु अनुभव हुआ।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा राज में आज ‘लखनऊ-कानपुर’ के सड़क मार्ग पर चलने का नहीं, दरअसल गड्ढों में उछलने का कमरतोड़ कटु अनुभव हुआ।सड़कनामा: जगह-जगह उखड़ी-टूटी सड़क है। हर तरफ़ धूल-मिट्टी का ग़ुबार है। वायु-ध्वनि प्रदूषण हर तरफ़ फैला है जिसका जनता के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
भाजपा राज में आज ‘लखनऊ-कानपुर’ के सड़क मार्ग पर चलने का नहीं, दरअसल गड्ढों में उछलने का कमरतोड़ कटु अनुभव हुआ।
सड़कनामा:
– जगह-जगह उखड़ी-टूटी सड़क है।
– हर तरफ़ धूल-मिट्टी का ग़ुबार है।
– वायु-ध्वनि प्रदूषण हर तरफ़ फैला है जिसका जनता के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा…पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 5, 2024
उन्होंने आगे कहा, जगह-जगह सड़क पर विचरते चौपाये आपकी गाड़ियों के स्वागत में तैनात से खड़े हैं, जिससे सफ़र और दूभर हो जाता है। इन सबसे यात्रा की गति और सुरक्षा दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
अब सवाल ये उठता है कि ‘लखनऊ-कानपुर’ सड़क मार्ग की इस दुर्दशा और दुर्गति के लिए किसीको दोषी माना जाए क्योंकि इस सड़क को बनाने में तो केंद्र और राज्य दोनों का ही हाथ है या कहिए भ्रष्टाचार में मिलीभगत है।