लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा सरकार में बने एक्सप्रेस-वे को लेकर सरकार को घेरते हुए पूछा कि, क्या वो उसकी देखरेख भी नहीं कर सकते, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक कार हादसे की तस्वीर शेयर करते हुए सरकार को घेरा है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार टोल लगाकर लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे से अरबों की वसूली तो कर रही है लेकिन जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सप्रेसवे उन्हें सपा सरकार से बना बनाया मिला है, उसकी देख-रेख तक नहीं कर पा रही है। जिससे यहां जानलेवा हादसा हो गया है। भाजपा सरकार बना नहीं सकती तो क्या चला भी नहीं सकती। दुखद भी, निंदनीय भी!
भाजपा सरकार टोल लगाकर लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे से अरबों की वसूली तो कर रही है लेकिन जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सप्रेसवे उन्हें सपा सरकार से बना बनाया मिला है, उसकी देख-रेख तक नहीं कर पा रही है। जिससे यहाँ जानलेवा हादसा हो गया है। भाजपा सरकार बना नहीं सकती तो क्या चला भी नहीं सकती।… pic.twitter.com/jYp1KXv8Nw
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 15, 2024
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग
बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। वो सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, आने वाले दिनों में यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होना है। इस उपचुनाव से पहले सपा लगातार सरकार को घेरने में जुटी हुई है।