Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA बिल सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है ।

पढ़ें :- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित कई मुद्दों को लेकर विरोध जारी

उन्होंने कहा कि हम सरकार से पूछते हैं कि लाठियां क्यों चलाई गईं?आंसू गैस के गोले क्यों दागे गए और बिजली के झटके क्यों दिए गए? सरकार जवाब क्यों नहीं देती? सवालों से क्यों भाग रही है?

अखिलेश ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अभी FCRA ला रही है। जबकि भारत सरकार और BJP ने हमें भरोसा दिलाया था कि भारतीयों का पैसा देश से बाहर नहीं जाएगा। अनगिनत लोगों ने भारत से बड़ी रकम बाहर भेजी है, आधिकारिक और अनौपचारिक दोनों तरीकों से।

सच यह है कि वे संस्थानों पर कब्जा करना चाहते हैं। FCRA के जरिए इन संस्थानों को अपने नियंत्रण में लेने के रास्ते तलाशे जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि BJP मूल रूप से एक बहुत बड़ी ‘लैंड माफिया’ पार्टी है। अगर उन्हें कोई तालाब या खाली जमीन दिखाई देती है और जिस तरह अयोध्या की पवित्र धरती पर आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया, उससे जमीन की कीमतें कुछ ही मिनटों में आसमान छूने लगीं।

पढ़ें :- Video- 'गुड बाय इंडिया, पूरा अरुणाचल चाइना में दिखेगा...' युवक के दावे पर अखिलेश बोले- परिसीमन की नहीं, सीमाओं की चिंता करो!
Advertisement