Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महंगाई को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, कहा-भाजपा ने त्योहारों के रंग फीके कर दिये

महंगाई को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, कहा-भाजपा ने त्योहारों के रंग फीके कर दिये

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, भाजपा ने त्योहारों के रंग को फीका कर दिया है। भाजपा ‘मुनाफ़ाख़ोरी’ और ‘बोरी की चोरी’ दोनों के लिए जानी जाती है।

पढ़ें :- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के आस्था की लूट व डकैती अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय : पवन पांडेय

दरअसल, आगामी दीवाली, छठ समेत अन्य त्योहारों पर बढ़ती महंगाई का साफ असर देखने को मिल रहा है। महंगाई के कारण आम आदमी की परेशानी साफ दिख रही है। बाजारों में भी महंगाई का असर साफ देखने को मिल रहा है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए घेरा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा राज में न बने पकवान, तो कम-से-कम बढ़ा लो अपना ज्ञान: भाजपा राज की ‘महा-महंगाई’ में पुराने मुहावरे का नया प्रयोग: महंगे तेल ने जनता का तेल निकला। भाजपाई अर्थशास्त्र में मूल्य बढ़ने का कारण ‘मांग’ बढ़ना नहीं, बल्कि बेलगाम ‘मुनाफ़ाख़ोरी’ बढ़ना होती है। भाजपा ‘मुनाफ़ाख़ोरी’ और ‘बोरी की चोरी’ दोनों के लिए जानी जाती है। भाजपा ने त्योहारों के रंग फीके कर दिये हैं।

पढ़ें :- प्रदेश में सभी पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे, 9 वर्षों में न तो कोई दंगा हुआ न ही कोई कर्फ्यू लगा: सीएम योगी
Advertisement