लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने गड्ढा मुक्ति अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सरकार का बस चले तो ये हिचकोले खाने के लिए भी टोल लगा दें। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक न्यूज पेपर में छपी सड़क की तस्वीर को शेयर किया है, जो सड़क पूरी तरह से गड्ढा युक्त हैं।
पढ़ें :- ये क्या गारंटी कि दुबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी....NEET परीक्षा को रद्द होने पर राहुल गांधी ने साधा निशाना
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उप्र भाजपा राज में ‘गड्ढा मुक्ति’ के हज़ारों करोड़ का फ़ंड डकारने के बाद ये है सड़कों का हाल। भाजपा सरकार का बस चले तो इस सड़क पर हिचकोले खाने के लिए टोल भी लगा दे। भ्रष्टाचार ने विकास के ऊपर मिट्टी डाल दी है। भाजपा जाए तो सड़क बन जाए।
उप्र भाजपा राज में ‘गड्ढा मुक्ति’ के हज़ारों करोड़ का फ़ंड डकारने के बाद ये है सड़कों का हाल। भाजपा सरकार का बस चले तो इस सड़क पर हिचकोले खाने के लिए टोल भी लगा दे।
भ्रष्टाचार ने विकास के ऊपर मिट्टी डाल दी है।
भाजपा जाए तो सड़क बन जाए! pic.twitter.com/CN0wcEeQAG
पढ़ें :- NEET Exam Cancelled : नीट परीक्षा रद्द होते ही छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- दो साल की मेहनत बर्बाद,अब किस पर करें भरोसा?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 19, 2025
बता दें कि, इन दिनों उत्तर प्रदेश में बरसात के कारण कई जगहों की सड़कों की स्थिति काफी खराब हो गयी है। कई जगहों पर बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति बन रही है।