Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, कहा-2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए ऐसे असंतुलित बयान आ रहे

अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, कहा-2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए ऐसे असंतुलित बयान आ रहे

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री का एक वीडियो शेयर कर लिखा कि, पीडीए को धमकी देती ‘5 सेकंड की ये स्वीकारोक्ति’ पीडीए का दमन करनेवाले भाजपाइयों को 5 दशक क्या 5 सदियों और 5 जन्मों तक सिर उठाकर आंख मिलाने लायक नहीं छोड़ेगी।

पढ़ें :- CM योगी बोले- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया कि विधानसभा इलेक्शन में लड़ाई NDA 80 और PDA 20 पर आई

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री जी ने अपने चिरपरिचित धमकी भरे अंदाज़ में ख़ुद स्वीकार कर लिया है कि उनके राज में पीडीए का उत्पीड़न रुकनेवाला नहीं है। मतलब ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ व ‘पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक-आधी आबादी-आदिवासी’ के साथ भाजपा सरकार का अत्याचार और अन्याय और बढ़नेवाला है।

पीडीए को धमकी देती ‘5 सेकंड की ये स्वीकारोक्ति’ पीडीए का दमन करनेवाले भाजपाइयों को 5 दशक क्या 5 सदियों और 5 जन्मों तक सिर उठाकर आंख मिलाने लायक नहीं छोड़ेगी। जब माननीय को सोते-जागते हर समय ‘पीडीए-ही-पीडीए’ दिखता है तो हमारी सलाह तो ये है कि वो क्यों ना 108 मनकों पर ‘पीडीए’ लिखवाकर, उसकी माला बनाकर ‘पीडीए का जाप’ करें, इससे कम-से-कम उनके कुछ पाप तो कम होंगे।

उन्होंने आगे लिखा, सच तो ये है कि 2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए ऐसे असंतुलित बयान आ रहे हैं। इनके पास क्या अपनी बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। उपलब्धि के स्तर पर भाजपा दिवालिया है। जनता ‘चढ़ावा चोरों’ की बात सुनने के मूड में नहीं है।

 

Advertisement