Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ को किया स्वागत, बोले-सच में सफलता तब मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ होगा सक्रिय

अखिलेश यादव ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ को किया स्वागत, बोले-सच में सफलता तब मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ होगा सक्रिय

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के स्तर पर परिवर्तन होना ही चाहिए लेकिन सच में सफलता तब ही मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ सक्रिय होगा। पीडीए समाज के भले के लिए जो भी साम्प्रदायिक ताक़तों से सच में लड़ेगा और पीडीए समाज की आवाज़ उठाएगा, उसकी ईमानदार आवाज़ अवाम तक पहुंचाने में हम सहयोग करेंगे।

पढ़ें :- नेशनल हेराल्ड केस पर सोनिया गांधी का बड़ा बयान, बोलीं- राहुल और मैंने एक पैसा नहीं लिया

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से भाजपा को 2-3 फीसदी वोटों की हानि और होगी, भाजपा तो कहीं की नहीं रहेगी

उन्होंने कहा कि इसका एक फ़ायदा विपक्ष को ये मिलेगा कि भावनात्मक जुमलों और छलावे में आकर जो लोग साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते थे, वो अब उनकी तरफ़ नहीं जाएंगे। बहकावे में आकर वोट देने वाले ऐसे भोले-भाले लोगों के लिए अब एक और विकल्प खुला होगा। इससे भाजपा को 2-3 फीसदी वोटों की हानि और होगी। भाजपा तो कहीं की नहीं रहेगी।

पढ़ें :- मुझे खुशी है BJP-RSS वाले 'Belonging: A Journey of Love' पढ़ रहे हैं, मेरी मां को अपनी कहानी बताने का पूरा हक है : प्रियंका गांधी

सच तो ये है कि ऐसे मोर्चों से लोकतंत्र और भी मजबूत होता है, बशर्तें उसके पीछे अपने समाज की भलाई की मंशा हो

अखिलेश यादव ने कहा कि केवल बातों और बयानों से सरगर्मी पैदा करना जिनका मक़सद होता है, जनता उनका सच समझती है। सच तो ये है कि ऐसे मोर्चों से लोकतंत्र और भी मजबूत होता है, बशर्तें उसके पीछे अपने समाज की भलाई की मंशा हो, किसी तीसरे का काला-मंसूबा नहीं। अगर कोई सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता ज़मानत ज़ब्त भी करवा देती है। उम्मीद है सियासत में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ ख़त्म होगी और हर कोई अपने समाज के सच्चे हित के लिए काम करेगा।

उप्र के विधानसभा चुनावों में जिसका आधारभूत वोट ज़्यादा होगा, सच में ‘परिवर्तन’ चाहने वाली जनता उसी की तरफ़ जाएगी

अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत दिनों से अपेक्षित इस घटनाक्रम के घटित होने के बाद आज यह भी स्पष्ट हो गया है कि उप्र के विधानसभा चुनावों में जिसका आधारभूत वोट ज़्यादा होगा, सच में ‘परिवर्तन’ चाहने वाली जनता उसी की तरफ़ जाएगी, और इस संदर्भ में ‘पीडीए’ से बड़ा अन्य कोई विकल्प है ही नहीं। हार्दिक शुभकामनाएं!

Advertisement