Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बैजू यादव के नेतृत्व में मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, 53 पौधों का हुआ वितरण

राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बैजू यादव के नेतृत्व में मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, 53 पौधों का हुआ वितरण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का 53वां जन्मदिन बुधवार को आदर्श नगर पंचायत सोनौली के जानकी नगर वार्ड स्थित सपा कैंप कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव ने किया। इस अवसर पर जन्मदिन को ‘पीडीए एकता दिवस’ के रूप में मनाते हुए उनकी 53 वर्ष की आयु के प्रतीक स्वरूप 53 पौधों का वितरण किया गया।

पढ़ें :- सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ हुआ भंडारे का आयोजन

कार्यक्रम में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के लोगों तथा बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बैजू यादव ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण और पीडीए की एकता के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण और पौधा वितरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही पीडीए समाज को एकजुट कर सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर राजेंद्र बौद्ध, भोला चौधरी, प्रवीन मद्धेशिया, सुदामा, रामायण , रामसिंह, शैलेश, आकाश नायक, बिष्णु गौड़, नीरज गुप्ता, गंगा प्रजापति, कमरुद्दीन, शिवऔतार, जोखन यादव, दिनेश कुमार, रफीक अली सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपियों की अब खैर नहीं! पुलिस बड़े एक्शन की तैयारी में, मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर लग सकता है गैंगस्टर एक्ट

Advertisement