मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सोमवार को सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने नामांकन किया। उनके नामांकन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनहोंने कहा, तेज प्रताप यादव भारी बहुमत से जीतकर जाएंगे। मैनपुरी के लोगों ने सपा और नेताजी का हमेशा साथ दिया है। इस बार भी परिणाम ऐतिहासिक होने वाला है।
पढ़ें :- रांची में छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने राज्यपाल संतोष गंगवार को भेजा अपना इस्तीफा
अखिलेश यादव ने कहा, पीडीए से भाजपा घबराई हुई है। अब तो भाजपा पीडीए का नाम लेना भी भूल गई है। उन्होंने कहा कि चैनलों को चिंता थी कि तेज प्रताप ने तिलक कितना बड़ा लगाया है। विकास की कोई चिंता नहीं थी। समाजवादियों के विकास को भाजपा ने रोकने का काम किया है।
"भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर के दंगा कराया क्योंकि उनको पता है चुनाव आ गया है, किसी भी सवाल का जवाब जनता में नहीं दे सकते। इसीलिए राजनीतिक लाभ लेने के लिए दंगा कराया।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/PvchPyl5i1
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 21, 2024
पढ़ें :- झारखंड सरकार ने JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग मानी, छात्र अब भी CBI जांच की मांग पर अड़े
संस्थाओं से खुद को ऊपर समझती है भाजपा
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा थोड़ी रुकी है। ये खुद को सभी संस्थाओं से ऊपर समझते हैं। अब ये जमीनों पर भी कब्जा करने क काम कर कर रही है। सबसे बड़ा आरोप ये है कि इन्होंने बहराइच में जानबूझकर दंगा कराया। इसके पीछे की वजह है कि चुनाव आ रहा है। राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ने ये साजिश रची है।