लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से लगातार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा जा रहा है। अब उन्होंने सपा के पीडीए को सिर्फ सत्ता तक पहुंचने का नारा बता दिया। उन्होंने कहा कि, असली पीडीए तो बीजेपी में है, सबका साथ सबका विकास का।
पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव का PDA सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा है। असली PDA तो भाजपा है जो ‘सबका साथ-सबका विकास’ में यकीन करती है।
सपा अब पूरी तरह मोतियाबिंद का शिकार हो चुकी है। उसे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी दिखाई नहीं देते जो न केवल दुनिया के सर्वाधिक…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 15, 2026
पढ़ें :- EC के झूठ का CJI ने किया पर्दाफाश, बोले- फॉर्म 6 में बदलाव को नहीं दी मंजूरी, चुनाव आयोग ने कानून तोड़ा तो फैसले रोक देंगे
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव का PDA सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा है। असली PDA तो भाजपा है जो ‘सबका साथ-सबका विकास’ में यकीन करती है। सपा अब पूरी तरह मोतियाबिंद का शिकार हो चुकी है। उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिखाई नहीं देते जो न केवल दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, बल्कि देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों के दिलों में बसते हैं। इसका कारण यह है कि जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और गुंडागर्दी की चाशनी में लिपटे उनके कथित समाजवाद ने समाजवाद के नाम पर ‘लठैतवादियों’ की फ़ौज खड़ी कर ली है।