Kannauj Seat vote Counting: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार 4 जून को सुबह से जारी है। जिसमें यूपी की 80 सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जहां पर इंडिया गठबंधन 40 और एनडीए 39 सीटों पर आगे है। प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बढ़त मिली है। वहीं, रुझानों में बढ़त के बीच अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आयी हैं।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हमको मिलकर लानी है सच की एक आज़ादी हम सबके हक़ की सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी। उन्होंने आगे लिखा, ‘आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा। आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ वही है। लोकतंत्र ज़िंदाबाद!’
हमको मिलकर लानी है सच की
एक आज़ादी हम सबके हक़ कीसजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी।
आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और…
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 4, 2024