Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘छुट्टा सांड’ के मुद्दे पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- BJP सरकार ‘सांड-द्वंद्व’ पर टिकट लगाने की सोच रही होगी

‘छुट्टा सांड’ के मुद्दे पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- BJP सरकार ‘सांड-द्वंद्व’ पर टिकट लगाने की सोच रही होगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ‘छुट्टा सांड’ के मुद्दे पर भाजपा सराकर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार इस ‘सांड-द्वंद्व’ पर टिकट लगाने की सोच रही होगी। दरअरल, उत्तर प्रदेश में ‘छुट्टा सांड’ से लोग काफी परेशान हैं। किसान से लेकर आम आदमी इस समस्या से परेशान है। अखिलेश यादव इस मामले पर अक्सर सवाल उठाते रहते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करके सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने एक्स पर लिखा कि, ”उप्र में फ़िल्म सिटी का जुमला तो न जाने कब सच होगा लेकिन भाजपा सरकार की ‘छुट्टा सांड’ नीति की वजह से एक्शन फ़िल्म का जोखिमभरा रोमांच जनता अब न केवल सरेआम देख रही है बल्कि चाहे-अनचाहे उसका हिस्सा बनने के लिए मजबूर भी है। अब तो भाजपा सरकार इस ‘सांड-द्वंद्व’ पर टिकट लगाने की सोच रही होगी”।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

बता दें कि, ‘छुट्टा सांड’ के मुद्दे को अखिलेश यादव अक्सर उठाते रहते हैं। दरअसल, ‘छुट्टा सांड’ से गांवों में किसान काफी परेशान है। ‘छुट्टा सांड’ के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही सड़क हादसे में भी वृद्धि हुई है।

Advertisement