Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अक्षय कुमार अब एक एलियन थ्रिलर ड्रामा फिल्म का हिस्सा बनेंगे,हॉलीवुड से भी जुड़ा कनेक्शन

अक्षय कुमार अब एक एलियन थ्रिलर ड्रामा फिल्म का हिस्सा बनेंगे,हॉलीवुड से भी जुड़ा कनेक्शन

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अ​भिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पहली बार किसी एलियन ड्रामा फिल्म (Alien Drama Film) का हिस्सा बनने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘सामुक’ (Samuk) बताया जा रहा है। एक हॉलीवुड दिग्गज भी इस फिल्म से जुड़े हैं, वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  की फिल्म में एक अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

हॉलीवुड लेवल की होगी अक्षय कुमार की फिल्म

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का नाम ‘सामुक (Samuk)’ है। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) , विपुल अमृतलाल शाह और आशिम शाह इसके प्रोड्यूस हैं। इस फिल्म में दर्शकों एलियन की डरावनी दुनिया देखने को मिलेगी। ‘सामुक’ से हॉलीवुड स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टम्बर (Luke Tambor)  भी जुड़ चुके हैं, उन्होंने ‘मिशन-इंपॉसिबल’, ‘वेनम’ और ‘प्रिडेटर’ जैसी एलियन फिल्मों के लिए काम किया है।

फिल्म काे लेकर ल्यूक टम्बर ने दी जानकारी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  के फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ने के बारे में बात करते हुए ल्यूक टम्बर (Luke Tambor) ने कहा, ‘यह प्रोजेक्ट फिल्ममेकिंग और असली एक्शन सिनेमा का एक रोमांचक मेल होगा। मुझे इस सोच को हकीकत बनाने का हिस्सा बनने पर गर्व है। हमारा लक्ष्य एक ऐसी फिल्म बनाना है जो दमदार कहानी के साथ-साथ बेहतरीन लाइव एक्शन सीन्स को भी पेश करे और जो दर्शकों के दिलों को छू जाए।’ ल्यूक टम्बर ने अक्षय कुमार(Akshay Kumar)   की काफी तारीफ की। वह कहते हैं, ‘वह भारत के एक्शन हीरो के तौर पर हर जगह पहचाने जाते हैं।’

पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं

जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में?

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों उनकी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। जल्द ही वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें दिशा पाटनी, जैकलीन, जॉनी लीवर, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स शामिल हैं।

Advertisement