Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन शुभ फल के लिए खरीदें ये चीजें , देखिए लिस्ट

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन शुभ फल के लिए खरीदें ये चीजें , देखिए लिस्ट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन किसी कार्य शुरूआत करना शुभ फलदायी होता है। अक्षय तृतीया के विशेष् दिन किसी भी मांगलिक कार्य को आप बिना मुहूर्त देखे कर सकते हैं। साथ ही अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन सोने के अतिरिक्त कुछ बस्तुओं की खरीददारी करना अत्यन्त शुभ्ज्ञ फलदायी माना जाता है। आइय जानते है।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आप मिट्टी के बर्तन खरीद सकते हैं। कौड़ी, पीली सरसों, हल्दी की गांठ और रूई खरीद सकते हैं। ये सारी चीजें भी इस दिन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

ग्रहों से वस्तुओं का संबंध
अगर आप हल्दी खरीदते हैं, तो इससे आपके गुरु को मजबूती मिलती है।
रूई खरीदने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है साथ ही, देवी लक्ष्मी की भी कृपा आप पर बरसती है। मिट्टी का बर्तन मंगल को मजबूत करता है साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।
वहीं, पीली सरसों से दरिद्रता दूर होती है और नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा पीली कौड़ी धन, संपत्ति और समृद्धि का कारण बन सकता है।

Advertisement