Akshaya Tritiya Offers : अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त के महत्व को लेकर पौराणिक मान्यता है कि इस दिन अबूझ मुहूर्त होने की वजह से किए गए शुभ कर्म का फल अक्षय होता है। यह भी मान्यता है कि इस दिन सोने चांदी की खरीदारी अक्षय फल प्रदान करने वाली है। इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। उससे पहले सोने की खरीदारी तेज हो गई है। इस अवसर पर बाजार में ज्वेलरी ब्रांड्स और फिनटेक कंपनियां तगड़े ऑफर लेकर आई हैं। डिजिटल गोल्ड पर कैशबैक, गोल्डबैक और मेकिंग चार्ज में छूट मिल रही है। जानिए कहां मिल रहा है सस्ता सोना और क्या हैं बड़े फायदे।
पढ़ें :- GST में फिर बड़े बदलाव की तैयारी, 57वीं GST परिषद बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट , Refund और Arrest Power पर मंथन
इसी को देखते हुए फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म, फिनटेक कंपनियां (Fintech Companies) और ज्वेलरी रिटेलर्स (Jewelry Retailers) अलग-अलग ऑफर और कैंपेन लेकर आए हैं। यह संकेत भी है कि अब खरीदारी का तरीका भी बदल रहा है।
डिजिटल गोल्ड में निवेश
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत का डिजिटल गोल्ड मार्केट 2025 में 69% बढ़कर 13.5 टन तक पहुंच गया। यानी अब लोग सिर्फ फिजिकल गोल्ड ही नहीं, Digital Gold में भी तेजी से निवेश कर रहे हैं।
एमेजॉन पे ने डिजिटल गोल्ड खरीद
एमेजॉन पे ने डिजिटल गोल्ड खरीद पर कैशबैक ऑफर शुरू किया है। प्राइम मेंबर्स को 2% और नॉन-प्राइम यूजर्स को 1% तक कैशबैक मिलेगा। साथ ही कंपनी GIVA, जॉयालुक्कास, तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स जैसे ब्रांड्स के गिफ्ट कार्ड्स पर 13% तक का डिस्काउंट भी दे रही है।
भारतपे का गोल्ड महोत्सव कैंपेन
फिनटेक कंपनी भारतपे ने 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक ‘अक्षय तृतीया गोल्ड महोत्सव’ कैंपेन शुरू किया है। इसमें डिजिटल गोल्ड निवेश को गेम की तरह बनाया गया है, ताकि यूजर्स ज्यादा जुड़ें। इसमें ग्राहकों को 10% तक ‘गोल्डबैक’ (‘Goldback’) मिल सकता है। साथ ही ₹1 लाख का जैकपॉट पूल रखा गया है, जिसमें 10 लोगों को ₹10,000 का डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) मिलेगा। बाकी यूजर्स को ट्रांजैक्शन के हिसाब से इंस्टेंट रिवार्ड्स (Instant Rewards) भी मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद डिजिटल गोल्ड को ज्यादा आसान और आकर्षक बनाना है।
पढ़ें :- IMC 2026 : Jio की 1,600 सैटेलाइट्स और 23 ग्राउंड स्टेशन्स के साथ अंतरिक्ष से कनेक्टिविटी देने की तैयारी
रिलायंस ज्वेल्स
रिलायंस ज्वेल्स ने भी ग्राहकों के लिए ऑफर निकाले हैं। इसमें गोल्ड ज्वेलरी पर फ्लैट 9% मेकिंग चार्ज और डायमंड ज्वेलरी पर खास कीमतें शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि बढ़ती कीमतों के बावजूद लोग अब ज्वेलरी को निवेश और पहनने दोनों के नजरिए से देख रहे हैं।