Alana Pandey pregnancy: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की कजिन बहन अलाना पांडे (Alana Pandey) पिछले साल बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे संग शादी के बंधन में बंधी थीं. अब शादी के एक साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजने वाली है. एक्ट्रेस की बहन अलाना पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
उन्होंने सोशल मीडिया पर नेचर थीम वाला अपना मैटरनिटी वीडियो भी शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में कपल ने अलाना के अल्ट्रासाउंड की झलक भी साझा की है. उनकी ये गुड न्यूज सामने आने के बाद अलाना के फैंस और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.
अलाना पांडे ने पति आइवर मैक्रे संग रोमांटिक वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. इस वीडियो में ये कपल एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते और एक-दूसरे को बाहों में भर किस करते दिख रहा है. ये वीडियो शेयर करते हुए अलाना लिखती हैं, ‘हम अभी से तुमसे बहुत प्यार करते हैं. अब तुमसे मिलने का और इंतजार नहीं हो रहा है’.