Ali-Richa Photos: अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. ये कपल हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में गए थे. जहां से उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं. अली फजल और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) एक साथ अवॉर्ड फंक्शन में गए थे. उनकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में ऋचा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
अली फजल और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं. हाल ही में इस कपल ने ऋचा की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. 26 मार्च को अली और ऋचा एक अवॉर्ड फंक्शन में गए थे. जहां से उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं.
फोटोज में ऋचा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आईं. उनके लुक की बात करें तो उन्होंने प्रिंटिड काफ्तान पहना था. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं अली के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर का शाइनी पैंट-सूट पहना था. इसके साथ उन्होंने शेड्स लगाए हुए थे.
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
अली और ऋचा ने पैपराजी के लिए पोज भी किए. उनका ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. अली ने फरवरी में पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. जिसके बाद सभी ने उन्हें इस पोस्ट पर कमेंट करके बधाई दी थीं.