Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी की दमदार एंट्री, इस गाने में मचायेंगी धूम

फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी की दमदार एंट्री, इस गाने में मचायेंगी धूम

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर कुछ चीजें सामने आई हैं। बता दें अल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स (Alpha’ YRF Spy Universe) की पहली महिला प्रधान एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इसमें आलिया और शरवरी एक साथ पहली बार साथ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इसमें आलिया और शरवरी के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन भी का भी रोल है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

इस फिल्म में एक ऐसा गाना है, जो कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Alia Bhatt and Sharvari Wagh) पर फिल्माया जाएगा। इस गाने में दोनों अभिनेत्रियाों का अंदाज सबसे अलग है। यह गाना बेहद ग्लैमरस और जोश से भरा होगा, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां एक साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस करेंगी।

बताते चलें कि अल्फा के इस गाने के लिए आलिया और शरवरी एक नए अंदाज में दिखेंगी, जानकारी के अनुसार ये दोनों अभिनेत्रियां इन दिनों इस गाने की घंटों रिहर्सल कर रही हैं। वहीं जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं, जिससे यह गाना बहुत ही शानदार व खूबसूरत दिखे । फिल्म ‘ अल्फा 2025 क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होगी। तब तक आपको इन दोनों अदाकारी देखने के लिए इंतजार करना होगा।

Advertisement