Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘India’s Got Latent 2’ में दिखेंगी आलिया भट्ट? वायरल फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

‘India’s Got Latent 2’ में दिखेंगी आलिया भट्ट? वायरल फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

By Harsh 
Updated Date

 India’s Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का शो India’s Got Latent एक बार फिर चर्चा में है। शो के दूसरे सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसी बीच सेट से सामने आई एक तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वायरल फोटो में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ गेस्ट पैनल में बैठी नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- India's Got Latent Season 2 : समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच मजाक-मजाक में बातचीत हुई पर्सनल, पलटवार को लिया इस अंदाज में

बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान ऑडियंस में मौजूद किसी शख्स ने यह तस्वीर क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिसके बाद फोटो तेजी से वायरल हो गई। तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियों के साथ कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज सिंह घई भी दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- तिरंगा प्रेरित गाउन पहनकर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, विवाद बढ़ा तो बोलीं- भारत मेरी पहचान का हिस्सा

रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और शरवरी शो के नए सीजन की पहली सेलिब्रिटी गेस्ट हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म Alpha के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची थीं। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड स्पाई थ्रिलर मानी जा रही है और जुलाई में रिलीज हो सकती है।

हालांकि, शो के पुराने फैंस इस खबर से पूरी तरह खुश नहीं दिख रहे। कई लोगों का कहना है कि ‘India’s Got Latent’ अपनी बिंदास और अनफिल्टर्ड कॉमेडी के लिए पसंद किया जाता है। ऐसे में बड़े बॉलीवुड स्टार्स की एंट्री से शो का ओरिजिनल मजा कम हो सकता है और यह शो भी कपिल शर्मा की शो के तरह फिल्म प्रमोशन का अड्डा बन जाएगा। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स मजाक में यह भी पूछ रहे हैं कि क्या आलिया भट्ट समय रैना और उनके दोस्तों के डार्क ह्यूमर को सहजता से झेल पाएंगी या नहीं।

Advertisement