Cannes Festival: आलिया भट्ट ने कान्स डे 3 के लिए बेहद खूबसूरत साड़ी वाला लुक फ्लॉन्ट किया है। क्लोजिंग सेरेमनी के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची आलिया ने अपने हुस्न से सबकी बोलती बंद कर दी है। आलिया के इस लुक को सबसे बेस्ट माना जा रहा है, जालीदार सीक्वेन की खूबसूरत साड़ी के साथ आलिया का मेकअप भी ऑन पाइंट था। देखें आलिया के लुक की डिटेल्स।
पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
आलिया ने खास Gucci की फर्स्ट एवर साड़ी कान्स के डे 3 के लिए पहनी थी। आलिया के इस लुक की सिर से पांव तक तारीफ की जा रही है। बेशक ही आलिया इस सीक्वेन सिल्वर-स्किन कलर की कस्टम मास्टरपीस साड़ी में परी सी लग रही हैं।
सीक्वेन के बोल्ड डीप वी नेक जालीदार पैटर्न ब्लाउज के साथ आलिया ने वन शोल्डर पल्लू ड्रेप फ्लॉन्ट किया। ट्रेडिशनल साड़ी से अलग हटकर ये फिशकट स्कर्ट के साथ पल्लू को न्यू लुक में ड्रेप किया था। और बेशक ही इस पल्लू ने सबका दिल चुरा लिया है।
alia bhatt wears first ever custom gucci saree at the 78th cannes film festival
#AliaBhatt #Cannes2025pic.twitter.com/OTh7TH4TVU — anika (@HereforAliaBe) May 24, 2025
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
जालीदार साड़ी पर खास ब्रैंड का लोगो बना हुआ था, वहीं ट्रेन वाला पल्लू डिजाइन बहुत ही कमाल फैशन मोमेंट क्रिएट कर रहा था। साड़ी के साथ आलिया के चेहरे का ग्लो कुछ अलग ही था। वहीं ब्लाउज का लुक भी कमाल लगा।
फ्रंट और बैक दोनों ही तरफ से ब्लाउज डीप वी नेक स्टाइल में बनाया गया था। वहीं कट स्लीव्स के साथ साइड कट भी लुक में चार चांद लगा रहा है। फिश कट बॉटम और ब्लाउज का लुक काफी कॉम्पलीमेंटिंग है।
आलिया ने मीडिल पार्टिशन के साथ सॉफ्ट कर्ल्स किए थे। वहीं उनकी स्वरोस्की क्रिस्टल डायमंड की स्टड ईयररिंग्स और नेकलेस का भी जवाब नहीं था। कजरारी आंखें और न्यूड ब्राउन लिप्स के साथ पिंक गाल, चमकीली बॉडी आलिया के लुक में चार चांद लगा रहे हैं।